नवरात्रि के व्रत में आपने अब तक साबूदाना खिचड़ी, वड़ा या खीर तो खूब खाई होगी, लेकिन क्या कभी सोचा है कि व्रत में मोमोज भी खाए जा सकते हैं? जी हां! इस बार कुछ नया ट्राय कीजिए और साबूदाना से बनाइए व्रत वाले ब्लू Momos। दिखने में ये जितने यूनिक लगते हैं, खाने में उतने ही लाजवाब और हेल्दी हैं।
क्यों खास हैं ये व्रत वाले Momos?
👉 इन मोमोज की सबसे बड़ी खासियत है इनका नेचुरल नीला रंग, जो अपराजिता (Blue Butterfly Pea) फूल से आता है।
👉 इसमें न तो मैदा है और न ही कोई बाहर की चीज, बल्कि साबूदाना और पनीर की हेल्दी फिलिंग से तैयार होता है।
👉 व्रत के दौरान यह स्नैक पेट भरने के साथ-साथ टेस्ट भी दोगुना कर देता है।
बनाने के लिए चाहिए ये सामग्री (Ingredients)
-
छोटे साबूदाना
-
अपराजिता के फूल (Blue Butterfly Pea)
-
पनीर
-
अदरक, हरी मिर्च, धनिया पत्ता
-
सेंधा नमक और काली मिर्च
-
कुटी मूंगफली और कोरिएंडर ऑयल (गार्निश के लिए)
आसान रेसिपी (Recipe Steps)
-
ब्लू कलर तैयार करें – सबसे पहले अपराजिता के फूलों को पानी में उबालें। कुछ ही देर में पानी खूबसूरती से नीला हो जाएगा।
-
साबूदाना भिगोएं – छोटे साबूदाना को इस नीले पानी में भिगोकर छोड़ दें।
-
फिलिंग बनाएं – मैश किए हुए पनीर में अदरक, हरी मिर्च, धनिया, सेंधा नमक और काली मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स करें।
-
मॉमोज का आकार दें – भीगे हुए साबूदाना को हल्का मैश करें, बीच में पनीर की फिलिंग डालें और गोल बॉल की शेप दें।
-
स्टीम करें – तैयार मोमोज को स्टीमर में डालें और 8-10 मिनट तक स्टीम कर लें।
-
गार्निश और सर्व करें – मोमोज को क्रश्ड पीनट और कोरिएंडर ऑयल से गार्निश करें।
रिजल्ट:
आपके Navratri Special Blue Momos तैयार हैं। ये मोमोज व्रत के दिनों में पेट भी भरेंगे और स्वाद भी नया देंगे।




0 Comments