ADA

Ticker

9/recent/ticker-posts

CRIME NEWS: खौफनाक वारदात – कमज़ोर दिल वाले न देखें, शख्स ने आवारा कुत्ते को मार डाला, फिर आंखें निकालकर खेलता रहा,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल



मुंबई। CRIME NEWS: महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने लोगों को हिला दिया है। यहां एक शख्स ने आवारा कुत्ते को न सिर्फ मार डाला, बल्कि उसकी आंखें निकालकर सड़क पर खेलता हुआ नजर आया। इस वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे देखकर लोग गुस्से और सदमे में हैं।

मुंब्रा में घटी घटना

यह घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने मुंब्रा इलाके में एक आवारा कुत्ते पर बेरहमी से हमला किया और उसकी जान ले ली। इसके बाद उसने मृत कुत्ते की आंखें निकाल लीं और राहगीरों के सामने उसके साथ खेलना शुरू कर दिया। यह नजारा देख लोगों में डर और आक्रोश फैल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों का बयान

स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी की हरकतें इतनी भयावह थीं कि कई लोग वहां से डरकर हट गए। कुछ ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग जुट गए।

सोशल मीडिया पर हंगामा

मुंबई से खौफनाक वीडियो... शख्स ने आवारा कुत्ते का मार डाला, फिर उसकी आंखें निकालकर खेलता हुआ आया नजर

घटना का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। कई पशु कल्याण संगठन भी थाने पहुंचे और इस घटना को “मानवता को शर्मसार करने वाली बर्बरता” बताया।

आरोपी पर दर्ज हुआ केस

मुंबई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 325 के तहत मामला दर्ज किया है, जो गंभीर चोट और बर्बरता से जुड़ा अपराध है। साथ ही पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के प्रावधान भी लगाए गए हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments