ADA

Ticker

9/recent/ticker-posts

CRIME NEWS: लाल किला परिसर से करोड़ों का सोने-हीरे जड़ा ‘कलश’ चोरी, CCTV में कैद हुआ संदिग्ध


 नई दिल्ली: राजधानी के ऐतिहासिक लाल किला परिसर में जैन समुदाय के धार्मिक आयोजन से करोड़ों रुपए कीमत का कीमती ‘कलश’ चोरी हो जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह घटना 3 सितंबर की सुबह 9:20 से 10:00 बजे के बीच हुई, जब 15 अगस्त पार्क स्थित जैन पर्व पंडाल में भारी भीड़ मौजूद थी।


शिकायतकर्ता सुधीर कुमार जैन ने पुलिस को बताया कि चोरी हुआ सोने का बड़ा कलश और नारियल धार्मिक अनुष्ठान के लिए लाए गए थे। इसके साथ ही एक छोटा कलश भी चोरी हुआ है, जिस पर हीरे, माणिक और पन्ना जड़े हुए थे। इसका वजन 115 ग्राम है और यह मखमली डिब्बे में रखा हुआ था। इन वस्तुओं की कुल कीमत लगभग एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।


CCTV में संदिग्ध कैद


दिल्ली पुलिस ने पंडाल में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर संदिग्ध की पहचान कर ली है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही गिरफ्तारी संभव है। चोरी की यह घटना कार्यक्रम के दौरान घटी, जिसमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी शामिल हुए थे।


श्रद्धालुओं में आक्रोश, सुरक्षा पर सवाल


जैन समाज ने इस घटना को आस्था पर चोट बताते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है। श्रद्धालुओं और आयोजकों के बीच गहरी चिंता बनी हुई है।


पहले भी सेंध लग चुकी है लाल किले की सुरक्षा में


गौरतलब है कि इससे पहले 2 अगस्त को लाल किले में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा था, जब सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी एक डमी बम का पता नहीं लगा पाए थे। उस घटना के बाद 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड किए गए थे।


Post a Comment

0 Comments