ADA

Ticker

9/recent/ticker-posts

CG CRIME : बालोद में करोड़ों की ठगी का खुलासा – ग्रामीणों को KCC लोन के नाम पर दिया झांसा, बैंक खाते से उड़ाए लाखों रुपए

 


बालोद। जिले के डौंडी और डौंडीलोहारा क्षेत्र से करोड़ों की ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। यहां 34 से अधिक गांवों के ग्रामीणों को बैंक से मछली पालन, बकरी पालन, खेतों में तार लगाने, ट्रैक्टर दिलाने और डबरी निर्माण का झांसा देकर KCC लोन के नाम पर ठगा गया है।

पीड़ित ग्रामीण सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों का कहना है कि दो व्यक्ति उनके गांव आया करते थे और बैंक से KCC लोन दिलाने का वादा करते थे। जब लोन की राशि स्वीकृत होती, तो वह सीधे गांव के ही एक व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर करा दी जाती थी। बाद में उस खाते का चेक और सिम कार्ड दोनों आरोपी अपने पास रख लेते और पूरे पैसे निकाल लेते थे।

ग्रामीणों ने बताया कि किसी से 5 लाख तो किसी से 7 लाख रुपये तक की ठगी हुई है। कुल मिलाकर यह ठगी करोड़ों रुपये तक पहुंच चुकी है।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इस मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और ग्रामीण अब प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

x

Post a Comment

0 Comments