ADA

Ticker

9/recent/ticker-posts

दिल्ली में वरिष्ठ पत्रकार पर हमला, पुलिस की सुस्ती पर सवाल

नई दिल्ली, 20 सितंबर। राजधानी दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में शनिवार रात अपराध और अवैध कारोबार का भंडाफोड़ करने वाले वरिष्ठ पत्रकार मणि आर्य पर जानलेवा हमला हुआ। हमलावरों ने उनके घर के बाहर ईंट फेंकी और गालियाँ देते हुए जान से मारने की धमकियाँ दीं।

घटना कैसे घटी

यह घटना 20 सितंबर की रात लगभग 10:07 बजे हुई। पत्रकार मणि आर्य अपने आवास पर थे, तभी दो युवक दरवाज़े के पास आकर गाली-गलौज करने लगे और अंदर देखकर ईंट फेंक दी। सौभाग्य से दरवाज़ा बंद होने से वह बाल-बाल बच गए।

पुलिस की देरी

हमले के तुरंत बाद, रात 10:12 बजे पत्रकार ने PCR को कॉल किया, लेकिन तत्काल कोई सहायता नहीं पहुँची। इससे राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

CCTV में हमलावर कैद

अगले दिन थाना नबी करीम पुलिस मौके पर पहुँची। CCTV फुटेज में दोनों हमलावर साफ दिखाई दिए। गवाहों का कहना है कि उनमें से एक युवक की पैंट में रिवॉल्वर भी नजर आई।

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियाँ

पत्रकार मणि आर्य ने आरोप लगाया कि यह हमला सुनियोजित था। उन्होंने कहा कि इसके पीछे मनीष चड्ढा और बलविंदर कपूर का हाथ हो सकता है। उन्होंने 15 और 18 सितंबर को ही दिल्ली पुलिस आयुक्त, DCP सेंट्रल और SHO नबी करीम को लिखित शिकायत दी थी।

पत्रकार संगठनों का आक्रोश

घटना की निंदा करते हुए पत्रकार संगठनों ने कहा—
“पत्रकारों पर हमले लोकतंत्र और प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला है। अगर दिल्ली में पत्रकार सुरक्षित नहीं, तो जनता की आवाज़ कौन उठाएगा?”

कार्रवाई की माँग

मणि आर्य ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में उन्हें या उनके परिवार को कोई नुकसान होता है तो इसके लिए वही लोग जिम्मेदार होंगे जिनके नाम उन्होंने पहले ही दर्ज कराए हैं।
उन्होंने CMO Delhi, PMO, दिल्ली पुलिस कमिश्नर और गृह मंत्रालय से दोषियों पर सख्त कार्रवाई की माँग की है।

Post a Comment

0 Comments