ADA

Ticker

9/recent/ticker-posts

नशे में डूबा दामाद बना कातिल, सास की हत्या कर गया जेल

धमतरी: धमतरी जिले में हत्या का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले कुछ दिनों से आए दिन हत्या, चाकूबाजी जैसे कई अपराधिक घटनाएं सामने आ रही है। इसी बीच एक बार फिर हत्या का मामला सामने आया है। जहां दामाद ने अपने ही सास की हत्या कर दी। घटना के बाद अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना सिहावा थाना क्षेत्र के हिंच्छापुर गांव की है। आरोपी सुरेश कुमार (21) सुबह से शराब के नशे में था। सुरेश ने पहले अपनी पत्नी कुलेश्वरी से मारपीट की। इससे डरकर कुलेश्वरी घर से भाग गई। पत्नी की तलाश में सुरेश अपनी सास जगोतीन बाई (40) के घर पहुंचा। सास से पूछताछ के दौरान विवाद हो गया। सास के डांटने पर सुरेश ने गुस्से में टंगिया से हमला कर दिया।

आरोपी ने सास के गले, दाहिने कान के नीचे और पीठ पर कई वार किए। इससे जगोतीन बाई की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नशे में धुत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद मर्चूरी भेज दिया गया है। आरोपी कोटाभर्री का रहने वाला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आपको बता दें कि धमतरी जिले में पिछले कुछ दिनों से हत्या का मामला सामने आ रहा है। अब तक जिले में 7 लोगों की हत्या हो चुकी है।

Post a Comment

0 Comments