स्थानीय लोगों के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि यदि समय पर काबू नहीं पाया जाता तो यह पास की अन्य दुकानों और मकानों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने लगातार करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दुकान में रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम जांच में जुटी हुई है।




0 Comments