ADA

Ticker

9/recent/ticker-posts

रायपुर जूक क्लब में खूनी झड़प, पिस्टल के बट से हमला, युवक गंभीर घायल

रायपुर। राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित जूक क्लब में देर रात मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि क्लब के अंदर दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडों के साथ-साथ पिस्टल के बट से भी हमला किया गया। इस हमले में अज्जू पांडे नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी प्रखर चंद्राकर और पुलकित चंद्राकर सहित उनके साथियों ने पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर हमला किया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

क्लब में हुए इस खूनी विवाद के बाद सुरक्षा व्यवस्था और लाइसेंस संबंधी सवाल भी उठने लगे हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments