नई दिल्ली। Amul Milk Price Cut: उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी! अमूल ने दूध समेत अपने कई डेयरी प्रॉडक्ट्स की कीमतों में कटौती की है। कंपनी ने बताया कि अब दूध, मक्खन, आइसक्रीम, पनीर और फ्रोजन स्नैक्स जैसे 700 से अधिक प्रॉडक्ट्स पहले से सस्ते दामों पर उपलब्ध होंगे। नई कीमतें 22 सितंबर, सोमवार से प्रभावी होंगी।
अमूल के मुताबिक, GST दरों में हालिया कटौती के बाद कंपनी ने अपने प्रॉडक्ट्स की MRP कम करने का फैसला लिया है।
🔹 दूध की नई कीमतें
ताज़ा टोंड UHT मिल्क (1 लीटर): ₹77 → अब ₹75
आधा लीटर पैक: ₹40 → अब ₹39
🔹 बटर की नई कीमतें
100 ग्राम पैक: ₹62 → अब ₹58
500 ग्राम पैक: ₹305 → अब ₹285
कंपनी का कहना है कि उपभोक्ताओं को इस कदम से सीधा फायदा मिलेगा। इसके अलावा पनीर, चीज़, आइसक्रीम, चॉकलेट, बेकरी आइटम्स और कई अन्य उत्पादों के दामों में भी कटौती की गई है।
अमूल की मार्केटिंग करने वाली GCMMF का मानना है कि यह निर्णय न केवल उपभोक्ताओं को राहत देगा बल्कि त्योहारी सीजन में बिक्री को भी बढ़ावा देगा।
अमूल दूध की कीमतें हुईं कम

अमूल पनीर की कीमतें

अमूल बटर की कीमतें

अमूल बेकरी प्रॉडक्ट्स कितने सस्ते हुए?

अमूल आइसक्रीम भी हो गया सस्ता

अमूल चॉकलेट्स के दाम

अमूल घी की नई कीमतें

अमूल चीज़ भी हो गया सस्ता

अमूल फ्रोजेन स्नैक्स भी हुए सस्ते





0 Comments