तिल्दा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आगामी 29 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिल्दा में स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम भाजपा तिल्दा शहर मंडल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में होगा।
शिविर में विभिन्न रोगों की जांच और इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही रक्तदान करने वाले दाताओं को भाजपा और स्वास्थ्य केंद्र की ओर से प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला डॉ. खुमान वर्मा, जिला उपाध्यक्ष राम पंजवानी, सेवा पखवाड़ा संयोजक नरेंद्र शर्मा, सह संयोजक ईश्वर यदु और नगर पालिका उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
भाजपा पदाधिकारियों ने नगरवासियों से बड़ी संख्या में स्वास्थ्य लाभ लेने और रक्तदान कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।




0 Comments