ADA

Ticker

9/recent/ticker-posts

तिल्दा-नेवरा : पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आप कार्यकर्ताओं ने जुटाई ₹23,163

तिल्दा नेवरा - पंजाब में आई भीषण बाढ़ से पूरे देशभर में चिंता और हलचल का माहौल है। बाढ़ से हजारों लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। राज्य के गुरदासपुर, अमृतसर, पठानकोट, फिज़ालिका सहित 23 से अधिक जिले गंभीर रूप से प्रभावित हैं। जानकारी के अनुसार, अब तक लगभग 4 लाख एकड़ से अधिक फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं, खेतों में नदियों की रेत भर गई है और हजारों पशु बाढ़ में बह गए हैं।

ऐसे कठिन समय में छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तिल्दा-नेवरा की आम आदमी पार्टी की स्थानीय इकाई ने एक सराहनीय पहल की है। पार्टी के स्थानीय नेता कमल महान के नेतृत्व में नगरवासियों से अपील कर ₹23,163 की राशि एकत्रित की गई है।

कमल महान ने बताया कि पंजाब की हालत बेहद दयनीय है और वहां के लोगों की मदद करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि एकत्रित सहयोग राशि को शीघ्र ही पंजाब मुख्यमंत्री सहायता कोष में भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

इस पुण्य कार्य में भरत सिंह चौहान, राधे बंजारे, डॉ. राजकुमार सोनी, सुनील श्रीवास्तव सहित कई स्थानीय साथियों ने सक्रिय सहयोग दिया।

Post a Comment

0 Comments