ADA

Ticker

9/recent/ticker-posts

खरोरा के सारागांव से 14 वर्षीय किशोर लापता, परिजन परेशान

रायपुर। खरोरा क्षेत्र के समीप ग्राम पंचायत बरौंडा सारागांव का 14 वर्षीय किशोर एकलव्य साहू (पिता– मनीष साहू) पिछले कई दिनों से लापता है। बताया जा रहा है कि वह 18 सितंबर की सुबह लगभग 11 बजे स्कूल बैग और लाल रंग की रेंजर साइकिल लेकर घर से निकला था, लेकिन अब तक वापस नहीं लौटा।

परिजनों के अनुसार, किसी गलती को लेकर उसे हल्की डांट-फटकार दी गई थी, जिसके बाद आशंका जताई जा रही है कि किशोर गुस्से में घर छोड़कर चला गया हो सकता है।

गुमशुदगी की रिपोर्ट खरोरा थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। वहीं, परिजन लगातार अपने स्तर पर भी खोजबीन कर रहे हैं।

अगर किसी भी व्यक्ति को इस बालक के संबंध में जानकारी मिले या कहीं दिखाई दे तो कृपया तुरंत मोबाइल नंबर 7049083793 पर सूचित करें या फिर नजदीकी थाना या खरोरा पुलिस को जानकारी दें।

Post a Comment

0 Comments