RVKD NEWS: चेन्नई। सुपरस्टार रजनीकांत की मचअवेटेड फिल्म 'कुली' 14 अगस्त को दुनियाभर में रिलीज हो रही है, लेकिन इसके चाहने वालों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट के साथ रिलीज की मंजूरी दी है, जिसका मतलब है कि इसे परिवार और बच्चों के साथ सिनेमाघरों में देखना अब मुश्किल होगा।
सन पिक्चर्स ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा- "कुली को 'ए' सर्टिफिकेट मिल गया, अब यह 14 अगस्त को दुनिया भर में रिलीज हो रही है।" फैंस जहां रजनीकांत की धमाकेदार वापसी का इंतजार कर रहे थे, वहीं 'ए' सर्टिफिकेट की वजह से पारिवारिक दर्शकों में नाराजगी भी देखी जा रही है।
400 करोड़ बजट, 100 देशों में रिलीज!
RVKD NEWS: 'कुली' का बजट 400 करोड़ रुपये है, जो किसी भी तमिल फिल्म के लिए अब तक का सबसे बड़ा बजट बताया जा रहा है। वहीं, यह फिल्म दुनिया के 100 से ज्यादा देशों में रिलीज होने जा रही है, जो इसे भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी इंटरनेशनल रिलीज बना सकता है।
हमसिनी एंटरटेनमेंट करेगी ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन
अंतरराष्ट्रीय डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी हमसिनी एंटरटेनमेंट ने उठाई है, जो 'कुली' के जरिए अपनी सबसे बड़ी रिलीज की तैयारी में है। इंडस्ट्री सूत्रों का कहना है कि यह फिल्म तमिल सिनेमा के लिए माइलस्टोन साबित हो सकती है।
स्टारकास्ट और टीम
फिल्म में रजनीकांत के साथ नागार्जुन, सत्यराज, आमिर खान, उपेंद्र, सौबिन शाहिर और श्रुति हासन जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे। संगीतकार अनिरुद्ध, निर्देशक लोकेश कनकराज के साथ अपनी चौथी फिल्म में काम कर रहे हैं। सिनेमेटोग्राफी गिरीश गंगाधरन ने और एडिटिंग फिलोमिन राज ने की है।
RVKD NEWS अलर्ट:
रजनीकांत की 'कुली' को 'ए' सर्टिफिकेट मिलने के बाद अब फैंस में हलचल तेज है। 14 अगस्त को रिलीज होने वाली इस एक्शन पैक्ड फिल्म को लेकर अब देखना होगा कि बॉक्स ऑफिस पर इसका जादू कैसे चलता है।




0 Comments