ADA

Ticker

9/recent/ticker-posts

RVKD NEWS: जंगल से निकले दो हाथियों ने तीन लोगों को कुचला, महिला-पुरुष और मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत



 लैलूंगा ब्रेकिंग: दो हाथियों का कहर! महिला, पुरुष और बच्चे की दर्दनाक मौत

RVKD NEWS: रायगढ़ जिले के लैलूंगा इलाके में हाथियों का आतंक एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। दो हाथियों ने तीन निर्दोष लोगों को कुचल डाला, जिसमें एक महिला, एक पुरुष और एक मासूम बच्चा शामिल है।


लैलूंगा क्षेत्र के ग्रामीणों में उस समय हड़कंप मच गया जब RVKD NEWS को मिली जानकारी के मुताबिक, जंगल से आए दो हाथियों ने तीन लोगों पर अचानक हमला कर दिया। यह दर्दनाक हादसा ग्राम पंचायत मोहनपुर और गोसाईडीह के बीच हुआ।


हाथियों के हमले में मोहनपुर निवासी एक महिला और पुरुष की मौके पर मौत हो गई, वहीं गोसाईडीह गांव का एक मासूम बच्चा भी इन वहशी हाथियों की चपेट में आ गया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।


घटना के तुरंत बाद वन विभाग और पुलिस बल मौके पर पहुंच गए हैं। हाथियों को खदेड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।


स्थानीय ग्रामीणों का बयान:

"ये हाथी पिछले कुछ दिनों से आसपास के जंगलों में घूम रहे थे। लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि ये मौत बनकर टूट पड़ेंगे। प्रशासन को पहले ही अलर्ट होना चाहिए था।"


🔔 अलर्ट: हाथी-मानव संघर्ष की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। वन विभाग को इस दिशा में तत्काल और सख्त कदम उठाने होंगे। ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोपरि है।



Post a Comment

0 Comments