कारगिल विजय दिवस के अवसर पर प्राचार्य डॉ किरण गजपाल मैडम ने ने मोमबत्ती जलाकर और पुष्प अर्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण और छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखा और शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
महाविद्यालय में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत "नमन ज्योति" में पुष्प अर्पण कर शहीदों के बलिदान को याद करने के साथ हुई। इसके बाद एक प्रभावशाली व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में श्री टी एल वर्मा सर उपस्थित थे।
श्री वर्मा सर ने अपने व्याख्यान में कारगिल युद्ध के महत्व और भारतीय सेना के अदम्य साहस को उजागर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. किरण गजपाल मैडम ने की, जिन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा के महत्व को छात्राओं को बताते हुए कारगिल युद्ध के विषय में जानकारी दी और उन्हें प्रेरित किया।
कार्यक्रम में अन्य वरिष्ठ प्राध्यापकगण डॉ. जय। तिवारी, डॉ. प्रकाश कौर सलूजा, डॉ. सरिता दुबे भी उपस्थित थे। एनएसएस के स्वयंसेवकों और महाविद्यालय की छात्राओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. वैभव आचार्य मैडम ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. स्वप्निल करमहे ने किया। सभी प्राध्यापकगण और छात्राओं ने इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की और इसका लाभ उठाया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में देशभक्ति और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था, जिसे सफलतापूर्वक प्राप्त किया गया l




0 Comments