तिल्दा नेवरा। एक दिल दहला देने वाली घटना तिल्दा नेवरा क्षेत्र के ग्राम कोहका स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से सामने आई है। यहां एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि मृतिका पथरी की बीमारी से काफी समय से परेशान थी।
घटना आज सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। मृतिका का नाम ऊषा कहरा (30 वर्ष) है, जो अपने पति प्रमोद कहरा के साथ हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहती थी। प्रमोद सम्भव प्लांट में कार्यरत है और रोज़ की तरह आज भी सुबह 6 बजे ड्यूटी पर चला गया था।
घर में उस समय ऊषा की मां भी मौजूद थीं, जो सुबह 10 बजे के करीब मंदिर गईं। वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का दरवाज़ा अंदर से बंद है। आवाज़ लगाने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर खिड़की से झांक कर देखा तो ऊषा फंदे पर झूल रही थी।
परिजनों ने तत्काल इस बात की सूचना पुलिस को दी। तिल्दा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
📌 पथरी की बीमारी से थी परेशान
परिजनों के अनुसार, ऊषा काफी समय से पथरी की बीमारी से परेशान थी। इलाज भी चल रहा था, लेकिन दर्द और तकलीफ के चलते वह मानसिक रूप से बेहद परेशान रहने लगी थी।
📌 1 साल पहले ही हुआ था विवाह
जानकारी के मुताबिक ऊषा और प्रमोद का विवाह करीब 1 साल पहले ही हुआ था। पूरे गांव में इस दुखद घटना को लेकर शोक का माहौल है।
📌 पुलिस कर रही जांच
तिल्दा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।





0 Comments