ADA

Ticker

9/recent/ticker-posts

The Paradise: ‘हिट 3’ के बाद नानी की नई फिल्म ‘द पैराडाइज’ का पहला अपडेट, मेकर्स ने शेयर की शूटिंग सेट से तस्वीर,सोशल मीडिया पर मचा हलचल

 

साउथ स्टार नानी ने शुरू की ‘द पैराडाइज’ की शूटिंग, मेकर्स ने शेयर की रहस्यमयी तस्वीर

नानी की फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार 

The Paradise: साउथ सुपरस्टार नानी अपनी अगली फिल्म ‘द पैराडाइज’ को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। 'हिट 3' की शानदार सफलता के बाद अब नानी की इस मच अवेटेड फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। खास बात यह है कि फिल्म से जुड़ी एक रहस्यमयी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की गई है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

Prayagraj Vocals

आज से नानी की शूटिंग में एंट्री
‘द पैराडाइज’ की शूटिंग 21 जून से शुरू हो गई थी। बीते एक हफ्ते में फिल्म की कहानी में बचपन के किरदारों के हिस्से शूट किए गए। आज यानी 29 जून को फिल्म के लीड स्टार नानी ने भी शूटिंग जॉइन कर ली है। हैदराबाद में फिल्म का 40 दिन का शेड्यूल चल रहा है, जिसमें लीड कास्ट के अहम सीन शूट किए जा रहे हैं।

मेकर्स ने शेयर की रहस्यमयी फोटो

Image


फिल्म के निर्माताओं ने आज सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा गया — ‘धगड़ आ गया है।’ तस्वीर में किसी का चेहरा नहीं दिख रहा है, बल्कि केवल काले जूते पहने एक शख्स का पैर और जमीन पर पड़ा एक ब्रेसलेट नजर आ रहा है। बैकग्राउंड में शहर और झुग्गी-झोपड़ियां दिखाई दे रही हैं। इस फोटो ने फैंस के बीच सस्पेंस और बढ़ा दिया है।

Image

26 मार्च 2026 को होगी रिलीज
फिल्म ‘द पैराडाइज’ 26 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खास बात ये है कि फिल्म को हिंदी समेत तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बांग्ला, इंग्लिश और स्पेनिश भाषा में भी रिलीज किया जाएगा।

‘हिट 3’ के बाद नानी की वापसी
बता दें कि नानी आखिरी बार इसी साल रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘हिट 3’ में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ श्रीनिधि शेट्टी थीं। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों का खूब प्यार मिला था। अब ‘द पैराडाइज’ को लेकर भी फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।

Nani The Paradise Before Release This Ott Platform In Talks To Bag Directed  By Srikanth Odela? - Amar Ujala Hindi News Live - Nani The Paradise:इस  ओटीटी प्लेटफॉर्म को मिले 'द पैराडाइज'

 

 

Post a Comment

0 Comments