ADA

Ticker

9/recent/ticker-posts

Dubai Breaking News: गगनचुंबी इमारत में भीषण आग, 3,800 से ज्यादा लोग सुरक्षित निकाले गए

दुबई। Dubai Breaking News:  मरीना में आज बड़ा हादसा टल गया। मशहूर टाइगर टॉवर (मरीना पिनेकल) में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि टॉवर में रह रहे करीब 4,000 लोगों को तुरंत बाहर निकाला गया।

 क्या है मामला?

दुबई मरीना इलाके के टाइगर टॉवर में देर रात अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि कई मंजिलों को चपेट में ले लिया। दमकल विभाग और रेस्क्यू टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला और ऑपरेशन चलाया।

 अब तक का अपडेट

3,800 से ज्यादा लोग सुरक्षित बाहर निकाले गए।

किसी के हताहत होने की खबर नहीं।

कूलिंग ऑपरेशन अब भी जारी।

आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

अधिकारियों ने कहा — स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में।

 दुबई प्रशासन की तत्परता से टला बड़ा हादसा

स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की फुर्ती से बड़ी जनहानि टल गई। मौके पर मौजूद अधिकारी लगातार निगरानी रखे हुए हैं।

 दुबई में पिछले 2 सालों में ऐसी तीसरी घटना

गौरतलब है कि दुबई में पिछले 2 सालों में गगनचुंबी इमारतों में आग लगने की यह तीसरी बड़ी घटना है।

 




Post a Comment

0 Comments