ADA

Ticker

9/recent/ticker-posts

विधायक रिकेश सेन पर 17 महीने का वेतन न देने का गंभीर आरोप

 दुर्ग ज़िलें के वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रिकेश सेन एक नए विवाद में घिरते नजर आ रहे हैं। उन्हीं के वार्ड निवासी अली हुसैन सिद्दीकी ने विधायक पर 17 महीने का वेतन न देने का गंभीर आरोप लगाया है। अली ने इस मामले को सिर्फ स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं रखा, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक लिखित शिकायत भेजते हुए न्याय की गुहार लगाई है।वहीं बीजेपी के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने दुर्ग एसपी विजय अग्रवाल को अली हुसैन सिद्दीकी के खिलाफ ज्ञापन सोपा है।


वहीं अली हुसैन ने एक वीडियो जारी कर सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा कि विधायक ने उन्हें सोशल मीडिया पर विरोधियों के खिलाफ निगेटिव प्रचार करने के लिए रखा था। इसके बदले उन्हें 15 हजार प्रतिमाह वेतन देने का वादा किया गया था। लेकिन पूरे 17 महीने तक वेतन नहीं मिला। अली का दावा है कि जब भी वह पैसे मांगता, विधायक उसे सुदामा कहकर टालते रहते और कहते कि अभी तो राजनीति की शुरुआत है, पैसे मिल जाएंगे।अली ने यह भी कहा कि जब उन्होंने मीडिया में बयान देकर विधायक से अपना मेहनताना मांगा तो विधायक ने तंज कसते हुए कहा, वो 15 हजार वाली बात भी 15 लाख वाले जुमले जैसी ही थी। इससे आहत होकर अली ने इस मुद्दे को सार्वजनिक कर दिया। उनका दावा है कि कुल बकाया 2.55 लाख रुपए है, जिसे दिलवाने की मांग उन्होंने श्रम आयुक्त से लेकर प्रधानमंत्री तक से की है।


इस आरोप के बाद भाजपा ने इसे कांग्रेस की साजिश बताते हुए कड़ा पलटवार किया है। भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने कहा कि अली पहले यह स्पष्ट करें कि उनकी नियुक्ति कब और कैसे हुई थी? यदि कोई अनुबंध था, तो उसका दस्तावेज़ क्यों नहीं है? उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस के ही एक नेता प्रधानमंत्री पर अपशब्द कहकर जेल जा चुके हैं और अब कांग्रेस के कार्यकर्ता पब्लिसिटी स्टंट कर रहे हैं क्योंकि उनके पास कोई असली मुद्दा नहीं बचा है।


भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस मामले में अली हुसैन सिद्दीकी के खिलाफ ज्ञापन सौंपा है। एडिशनल एसपी अभिषेक झा ने बताया कि इस पूरे विवाद की जांच की जा रही है। अभी तक किसी प्रकार की लिखित नियुक्ति या औपचारिक अनुबंध सामने नहीं आया


है।


Post a Comment

0 Comments