ADA

Ticker

9/recent/ticker-posts

CG NEWS: जेवरा में निकली तिरंगा यात्रा,आपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद सेना के सम्मान में आयोजन


थान खम्हरिया - जेवरा में सुबह 8 बजे तिरंगा यात्रा निकाली गई।यह यात्रा पंचायत भवन से शुरू होकर 15 वार्डो व ग्राम मटीया का भ्रमण करते हुए किसान भवन पर समाप्त हुई, आयोजन का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश भक्ति की भावना को मजबूती देना है। जनपद अधिकारी के अनुसार,यह तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के सम्मान में निकाली जा रही है।हाल ही में सफल हुए आपरेशन सिंदूर के बाद देश भर में सैन्य बलों के प्रति सम्मान में व्यक्त किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत जेवरा जनपद साजा में भी यह यात्रा आयोजित की जा रही है। सरपंच मालिक राम वर्मा ने ग्रामीणों के सभी धर्मों और समुदायों से यात्रा में शामिल होकर एकजुटता दिखाने की अपील की है।



राष्ट्रीय विकास की धारा समाचार

मनोज शर्मा संपादक

Post a Comment

0 Comments