ADA

Ticker

9/recent/ticker-posts

महाराष्ट्र में 40 लाख के इनामी नक्सली गिरफ्तार


 राजनांदगांव जिले के सीमावर्ती महाराष्ट्र के गढ़चिरौली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत पल्ली जंगल क्षेत्र में 40 लाख रुपए के इनामी  चार नक्सलियों को गडचिरोली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चारों नक्सलियों पर महाराष्ट्र सरकार ने इनाम घोषित किया था ।

 महाराष्ट्र के गढ़चिरोली पुलिस की गिरफ्त में आए चारों नक्सली संगठन में काफी सक्रिय थे । इनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।  गिरफ्तार नक्सलियों में सलायु भूमैया दक्षिण गढ़चिरौली डिवीजन का डीवीसीएस है। तो वही जैनी भीमा डिवीएसएम भामरागढ़ दलम सचिव भामरागढ़ एरिया कमेटी है । वही तलांडी उर्फ गंगू और मनीला पिंडो भामरागढ़ दलम की सदस्य है। पुलिस इन गिरफ्तार नक्सलियों से अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ कर रही है ।

Post a Comment

0 Comments