ADA

Ticker

9/recent/ticker-posts

भिलाई:बैंक कर्मचारी की दफ्तर में लाश मिली, सुबह पहले आकर खुद को अंदर बंद कर लिया था

पुलिस बैंक के कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस को शक है कि किसी विवाद से परेशान होकर युवक ने यह कदम उठाया है।
  • रसमड़ा के कैनरा बैंक ब्रांच में वारदात, पुलिस जांच कर रही
  • बैंक के चपरासी की लाश फंदे से लटकी मिली

एक बैंक के अंदर से यहीं काम करने वाले चपरासी की लाश मिली। जब मैनेजर ने दरवाजा खोला तो उसी के कैबिन के पास चपरासी की लाश फंदे से लटकी मिली। घटना रसमड़ा के कैनरा बैंक ब्रांच में हुई। सोमवार की सुबह जब बैंक में अपने-अपने काम से लोग पहुंचने लगे तो शटर बंद था। लोग बाहर ही खड़े होकर इंतजार कर रहे थे। कुछ देर बाद बैंक के मैनेजर और अन्य कर्मचारी आए। मैनेजर ने देखा कि शटर लॉक है।

मैनेजर ने दूसरी चाबी से शटर खोला जब अंदर पहुंचे तो चपरासी दुष्यंत यादव की लाश मिली। दरअसल, सबसे पहले दुष्यंत ही बैंक आया था। शटर खोलकर उसने खुद के अंदर बंद कर लिया। अंदर की तरफ से उसने शटर लॉक कर लिया था। एक चाबी हमेशा दुष्यंत के पास होती थी। शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस परिवार के लोगों से भी पूछताछ कर इस खुदकुशी के पीछे का सच जानने का प्रयास कर रही है।

Post a Comment

0 Comments