ADA

Ticker

9/recent/ticker-posts

भिलाई में कोरोना / पहली बार प्लांट के अंदर काम कर रहे कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव

रिसाली सेक्टर में अगल-बगल रहने वाले दो पुलिसकर्मी संक्रमित हुए। दोनों के घर के बाहर लगा रेलिंग खुला है।


एक कर्मचारी गांव से लौटा तो दूसरा संक्रमित हो चुके डॉक्टर के संपर्क में आया, दोनों भर्ती

भिलाई. सोमवार की देर रात आई रिपोर्ट के अनुसार भिलाई स्टील प्लांट के दो कर्मचारी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। इससे पहले जिले में मिले कुल 170 पॉजिटिव मरीजों में एक भी बीएसपी से संबंधित नहीं था। पहली बार एक ही दिन एक साथ दो बीएसपी कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें से एक वहां के (आरएमडी) रिफेक्ट्री मटेरियल डिपार्टमेंट में और दूसरा पर्चेज सेल में तैनात है।
आरएमडी कर्मचारी तीन दिनों तक बुखार आने के कारण जहां सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती था। वहीं पर्चेज सेल में सविर्स मैनेजर पद पर तैनात कर्मचारी 6 दिनों से छुट्टी लेकर अपने घर पर ही रह रहे थे। देर रात रिपोर्ट आने के बाद दोनों को शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित कोविड अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। इनके साथ ही सोमवार की देर रात कुम्हारी निवासी एक 32 वर्षीय युवक की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस तरह से जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 173 हो गई है।
इधर संक्रमित आए कर्मियों के परिजनों के अलावा उनके संपर्क में आने वालों को क्वारेंटाइन किया जा रहा है। अस्पताल में भर्ती प्रक्रिया के हिसाब से सेक्टर-9 में भर्ती कर्मचारी कैजुअल्टी से लेकर वार्ड तक के डॉक्टर और कर्मचारियों के संपर्क में आया है। हालांकि उसे आन ड्यूटी तबीयत खराब होने के कारण वहां बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में रही रखा गया था, फिर भी इसके संपर्क में आने वाले हॉस्पिटल स्टॉफ की संख्या ज्यादा है। एहतियात के तौर पर क्वारेंटाइन होंगे।

आरएमएलडी कर्मचारी अपने गांव से लौटा था: बीएसपी के आरएमएलडी डिपार्टमेंट में काम करने वाला सेक्टर-6 निवासी 55 वर्षीय कर्मचारी 15 दिनों पहले अपने गृह ग्राम चिचोला गया था। वहां से लौटने के 12 दिनों बाद उसे बुखार आया। इससे पहले तक वह प्लांट ड्यूटी करने जाता रहा। तबीयत ज्यादा बिगड़ी तब सेक्टर-9 गया, जहां से उसे भर्ती कर कोरोना की जांच कराई गई।
मैनेजर पॉजिटिव मिले डॉक्टर के संपर्क में आए: बीएसपी के पर्चेज डिपार्टमेंट में तैनात कर्मचारी शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में तैनात बच्चो के डॉक्टर के संपर्क में आए हैं। डॉक्टर की फैमिली से उनके पिता की रिपोर्ट पहले ही पॉजिटिव आ चुकी है। यह तीसरा केस पॉजिटिव मिला है।

प्लांट के 50 से ज्यादा लोग कर्मी के संपर्क में आए
बीएसपी के दोनों नए केस ने स्वास्थ्य विभाग और बीएसपी प्रशासन का काम बढ़ा दिया है। दोनों में से एक के डॉक्टर के संपर्क में आने के कारण सैंपल लिया गया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब उनके संपर्क में कितने लोग आए हैं। पता करना पड़ रहा है। कर्मचारी अपने डिपार्टमेंट के करीब 50 लोगों के संपर्क में आया है।

बीएसपी ने कहा- एक कर्मचारी को सैंपल देने भेजा पर वह गया नहीं, ड्यूटी पर आया, सलाह नहीं मानी
बीएसपी प्रशासन ने बताया कि आरईडी कार्मिक को सेक्टर-9, फ्लू-क्लिनिक के डॉक्टरों ने 27 जून को ही प्रारंभिक जांच के बाद जिला अस्पताल में कोविड-19 के जांच करने भेजा था, लेकिन वह वहां नहीं गया और 2 जुलाई से ड्यूटी पर आ गए। ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने पर उसे कोरोना संभावित मरीज मानते हुए सेक्टर-9 के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर कोरोना की जांच कराई गई। दूसरे कर्मचारी डॉक्टर के संपर्क में आने के कारण छुट्टी पर थे। दोनों की रिपोर्ट आने के बाद अन्य कर्मचारियों के सुरक्षा के लिए एहतियाती कदम उठाए गए हैं। दोनों प्रभावित कर्मियों के कार्यस्थल तथा कार्यालय को सैनिटाइज कर दिया गया है। आरईडी कार्मिक के चिकित्सा में लगे सेक्टर-9 के सभी चिकित्सकीय कर्मचारियों की कोविड-19 जांच कराई गई है। रिपोर्ट आने तक उन सबको घर में रहने को कहा गया है।

मंगलवार को 16 मरीज डिस्चार्ज, 6 एक्टिव हैंं
इधर जुनवानी स्थित कोविड-19 अस्पताल से 16 मरीज डिस्चार्ज हुए। इसके साथ ही जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 9 हो गई है। जानकारी के मुताबिक, अब तक दुर्ग जिले में 173 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 161 डिस्चार्ज होकर घर लौट चुके हैं। 3 की मौत हो गई है। वहीं अन्य जिलों के मरीजों को भी जुनवानी स्थित कोविड-19 अस्पताल में रखा गया है।


इधर, सुपेला की कोविड लैब का काम भी शुरू हुआ
सुपेला की कोविड लैब का काम मंगलवार से शुरू हो गया। सीएस पी बालकिशोर अहले सुबह ही शास्त्री अस्पताल पहुंच गए और अपनी मौजूदगी में ही ग्राउंड फ्लोर पर पड़ी मशीन, मजदूर बुलाकर फस्ट फ्लोर पर शिफ्ट कराया। इसी के साथ ही लैब की अलग-अलग केबिन बनाए जाने का काम शुरू हो गया।


Post a Comment

0 Comments