ADA

Ticker

9/recent/ticker-posts

धमतरी / गांव की महिलाएं बना रहीं बांस और गोबर की राखियां, बच्चों के लिए कार्टून और बड़ों के लिए मॉडर्न डिजाइन का दे रहीं लुक

  • तस्वीर धमतरी के छाती गांव की है। महिलाएं पिछले कुछ दिनों से इस काम में जुटी हुई हैं। इन प्रयासों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

  • रक्षा बंधन के त्योहार की तैयारियां शुरू, स्व सहायता समूह की महिलाएं दिखा रहीं क्रिएटिविटी
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कर चुके हैं इनकी हौसला अफजाई, अब ऑर्डर भी मिलने हुए शुरू

  • महिलाएं इस तरह की राखी बना रही हैं। जिले में कई तरह स्टॉल लगाकर इन राखियों को बेचा जाएगा।

    इन राखियों की खासियत यह है कि बच्चों की राखी को क्रोशिया के एम्ब्रायडरी धागों से तैयार किया जा रहा है, जिसे ओज राखी का नाम दिया गया है। इसमें मुलायम इरेजर, शार्पनर, की-चेन, छोटा भीम, गणेशा, सेंटाक्लॉज जैसे डिजाइंस शामिल हैं। बांस के बीज से राखियां बनाई जा रही हैं। ननद-भाभी की भी राखियां बन रहीं हैं। कुमकुम-अक्षत और बांस को मिलाकर इन राखियों को तैयार किया जा रहा है। चूंकि इस तरह की राखियों का कॉसेप्ट नया है इसलिए लोगों का रिस्पॉन्स भी अच्छा है। जिला प्रशासन इन राखियों की मार्केटिंग में भी मदद करेगा ताकि महिलाओं के आय के जरिए को बढ़ाया जाए।

Post a Comment

0 Comments