ADA

Ticker

9/recent/ticker-posts

सतर्कता जरूरी... / चिंगरा पगार में पिकनिक मनाने पहुंच रहे परिवार

रायपुर. मानसून शुरू होते ही प्रदेश के अनेक क्षेत्र के सैलानी गरियाबंद जिले के प्रमुख दार्शनिक स्थल सहित चिंगरा पगार पर्यटक स्थल पर आने लगे हैं। इन दिनों चिंगरा पगार झरना पूरे शबाब पर है, जहां रोजाना सैकड़ों सैलानी नहाने अौर पिकनिक मनाने पहुंच रहे हैं। वहीं जिले के पर्यटक स्थल जतमई, घटारानी में भी दूरस्थ क्षेत्रों से सैलानियों की भीड़ लगनी शुरू हो गई है। वहीं कोरोना को देखते हुए सावधानी के लिए जिला प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।

छत्तीसगढ़ में कई जगह बारिश, आज भी संभावना 
रायपुर | छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में कुछ जगह रविवार को 30 से 40 मिमी तक बारिश हुई। कहीं-कहीं हल्की बौछारें भी पड़ीं। बिलासपुर, पेंड्रारोड, अंबिकापुर, दुर्ग तथा जगदलपुर और रायपुर में हल्की बारिश हुई। मौसम विज्ञानियों ने रविवार को रात तक राज्य के कुछ हिस्सों मंे बिजली गरजने के साथ हल्की बारिश की चेतावनी दी थी। सोमवार को भी प्रदेश में कुछ जगह भारी बारिश होने की संभावना है।

Post a Comment

0 Comments