ADA

Ticker

9/recent/ticker-posts

स्वावलंबन / पैरी में महिला समूह धान की बालियों से तैयार कर रही सुंदर व आकर्षक राखियां


बालोद. गुंडरदेही विकासखंड के ग्राम पैरी में ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा धान की बाली से तैयार की जा रही राखियों का अवलोकन करने कलेक्टर जनमेजय महोबे पहुंचे उन्होंने इसकी सराहना की। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश कुमार चन्द्राकर इस अवसर पर मौजूद थे। कलेक्टर ने समूह की महिलाओं से चर्चा कर सामग्री निर्माण के लिए प्रशिक्षण, अब तक तैयार की गई अलग-अलग सामग्री, विक्रय तथा आमदनी आदि की जानकारी ली। उन्होंने समूह की महिलाओं को स्वरोजगार से जुड़कर आर्थिक रूप से सक्षम व स्वावलंबी बनने प्रोत्साहित किया।

कलेक्टर ने की तारीफ, बालोद बंधन नाम रखने का दिया सुझाव
कलेक्टर ने स्वसहायता समूह द्वारा रक्षाबंधन के लिए धान की बालियों से तैयार किए जा रही राखियों का अवलोकन किया और राखियों को अधिक सुंदर व आकर्षक बनाने पैकेजिंग के लिए मार्गदर्शन दिया। उन्होंने तैयार राखियों की बेहतर मार्केटिंग के लिए प्रोत्साहित किया। कलेक्टर ने तैयार किए जा रहे राखी का स्थानीय नाम जैसे बालोद बंधन नाम रखने का भी सुझाव दिया।


Post a Comment

0 Comments