ADA

Ticker

9/recent/ticker-posts

कार्रवाई :रिसाली में 7 बजे के बाद भी खुली थी दुकानें, लगाया जुर्माना

कोरोनाकाल में प्रोटोकॉल नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ रिसाली निगम सख्त हो गया है। निगम आयुक्त व एडीएम प्रकाश सर्वे के निर्देश पर पहले दिन से रिसाली निगम की टीम ग्राउंड पर उतरकर प्रोटोकॉल नियमों की मॉनीटरिंग कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि रिसाली निगम का उड़नदस्ता दल ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ दांडिक कार्रवाई की है।  रिसाली निगम की टीम ने शाम 7 बजे के बाद खुली दुकानों और बिना मास्क पहने बेवजह घूम रहें लोगों से 2200 रुपए का दांडिक शुल्क वसूल किया। शासन के नियम निर्देशों का पालन करने की सख्त समझाइश दी गई। इस दौरान उड़नदस्ता टीम द्वारा रिसाली क्षेत्र के कंटेनमेंट जोन का औचक निरीक्षण कर जोन में रह रहें निवासियों के दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु किये जा रहें प्रयासों की भी जानकारी प्राप्त की। रिसाली निगम की टीम में शामिल अफसरों का कहना है कि लोगों के साथ व्यापारी भी सजग होें।

Post a Comment

0 Comments