ADA

Ticker

9/recent/ticker-posts

मौसम / मानपुर में सबसे अधिक 28.5 मिमी वर्षा अगले दो दिन भी तेज बारिश की संभावना

  • दो दिनों से जारी है बारिश, चक्रवाती सिस्टम के चलते खंड वर्षा की स्थिति


राजनांदगांव. सावन के दूसरे सप्ताह में बादल मेहरबान होने लगे हैं। दो दिनों से जिले में बारिश जारी है। हालाकि ये अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो रही है। जिसे मौसम विभाग खंड वर्षा बता रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन भी जिले में तेज बारिश की संभावना जताई है। वहीं चक्रवाती सिस्टम से अंधड़ चलने की भी पूरी आशंका है।
जिले में बीते 24 घंटे में औसत 8 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इसमें सबसे अधिक बारिश मानपुर ब्लाॅक में 28.5 मिमी हुई है। वनांचल में अच्छी बारिश का असर नदियों और जलाशयों पर भी पड़ रहा है। कैचमेंट एरिया में बारिश होने के चलते जलाशयों में भी जलभराव की गति बढ़ती जा रही है। अगले दो दिन भी इन हिस्सों में अच्छी बारिश के संकेत है। दो दिन की बारिश से खरीफ की शेष बची बुआई में भी अब तेजी आएगी। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि खाड़ी में चक्रवात का सिस्टम का बना हुआ है, इससे जिले सहित प्रदेश के दूसरे हिस्सों में भी बारिश हो रही है। अगले दो से तीन दिन भी बारिश की ऐसी स्थिति बनी रहेगी।

तापमान 34.5 डिग्री पर अभी नहीं होगी गिरावट
मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो से तीन दिन बारिश की तो संभावना बनी हुई है। लेकिन तापमान में गिरावट की स्थिति अभी नहीं बनेगी। बारिश थमते ही तापमान में फिर बढ़ोतरी होगी। वर्तमान में जिले का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री तक बना हुआ है।

अब तक 308.6 मिमी बारिश, 117% अधिक
जिले में पहले जून से अब तक 308.6 मिमी. बारिश दर्ज की जा चुकी है। जो अब तक की औसत वर्षा की तुलना में 117 फीसदी अधिक है। इसमें सबसे अधिक बारिश अब तक छुरिया ब्लाक में 376 मिमी बारिश हुई है। राहत की बात ये है कि हर साल छुरिया में सबसे कम बारिश होती रही है।

Post a Comment

0 Comments