ADA

Ticker

9/recent/ticker-posts

4 मंजिला इमारत गिरी, 10 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नई दिल्ली। मुंबई के डोंगरी इलाके में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक 4 मंजिला इमारत गिर ( mumbai building collapse ) गई है। टंडेल स्ट्रीट स्थित 'केसरबाई' नाम की यह इमारत काफी पुरानी और जर्जर थी। इसमें अभी तक 10 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 8 लोग घायल हैं। अब भी बिल्डिंग के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। रात में भी राहत और बचाव कार्य जारी है।

Twitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखें
Maharashtra: Mumbai Police Commissioner Sanjay Barve and DCP, Zone 1, Abhishek Trimukhe arrive at the site where a building collapsed in Dongri, today. 2 people have died & 6 people have been injured in the incident ,so far.
ANI के अन्य ट्वीट देखें
मुंबई हादसे पर पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने कहा कि पीड़ित परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। सरकार पीड़ितों को पूरी मदद करेगी।

Union Home Minister Amit Shah: is very tragic. My condolences with the bereaved families&prayers for early recovery of those injured. Rescue operations are in full swing. State govt, NDRF and local authorities are doing their best to assist people in need.
21 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
वहीं, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा 15 परिवारों के फंसे होने की जानकारी है, यह भवन लगभग 100 वर्ष पुराना है। पूरा ध्यान फंसे हुए लोगों को बचाने पर है। हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
Mumbai: A woman being rescued by NDRF personnel from the debris of the building that collapsed in Dongri, today. 2 people have died & 7 people have been injured in the incident.
24 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
इस हादसे ( Mumbai building collapse ) की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गया है। दमकलकर्मी के अलावा एंबुलेंस और NDRF की टीमें भी घटनास्‍थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई हैं। तंग गली होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा पहुंच रही है।
वहीं, मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय बर्वे और डीसीपी जोन-1 अभिषेक त्रिमुखे ने मौके पर पहुंच घटना का जायजा लिया। उन्होंने यहां पर एनडीआरएफ और आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली।
बीएमसी ने इस इमारत ( Mumbai building collapse ) को खतरनाक घोषित कर रखा था। बताया जा रहा है कि सुबह 11 बजकर 40 मिनट की ये घटना है। जब अचानक बिल्डिंग भरभराकर नीचे आ गिरी। बिल्डिंग गिरने की वजह लगातार हो रही बारिश को माना जा रहा हैं।
NDRF के अनुसार हादसा एक संकरी गली में मौजूद बिल्डिंग ( Mumbai building collapse ) में हुआ, जिसकी वजह से वजह से राहत व बचाव कार्य करने में बाधा आ रही है। हालांकि, कई टीमों को बचाव कार्य में लगाया गया है। इसके साथ ही एहतियात बरतते हुए आसपास की इमारतों को भी खाली करा लिया गया है।


प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो यह इमारत 80 से 100 साल पुरानी है। इमारत में 8 से 10 परिवार रहते हैं। हादसे के समय इसमे 40 से 50 लोग मौजूद थे। गौरतलब है कि मुंबई में पिछले कई दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है। बारिश से मुंबई के कई इलाके डूबने की कगार पर हैं। ऐसे में लगातार बरस रहे पानी से अब इमारतें भी खतरे की जद में आ गई हैं।

Post a Comment

0 Comments