रायपुर. सर्किट हाउस के किचन में जोरदार धमाके के साथ गैस सिलेंडर फटने से अफरा-तफरी मच गया. सिलेंडर के फटते ही दरवाजे और खिड़की में लगे शीशों के चिथड़े उड़ गए. मिली जानकारी के मुताबिक घटना सुबह 5 बजे की है.
इस समय गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और उनकी पत्नी मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. सर्किट हाउस के बगल में ही गृहमंत्री का बंगला है. गृहमंत्री और उनकी पत्नी बंगले के भीतर बने लेन में टहल रहे थे. सुबह अचानक जोरदार धमाका सुनकर मंत्री भी घबरा गए. धमाके की आवाज सुनते ही मंत्री के बंगले में तैनात में जवान भी हड़बड़ा गए.
सुबह-सुबह पुलिस टीम गश्त कर रही थी. धमाके की गूंज सुनते ही डायल112 और पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया. सर्किट हाउस बंगले के पिछले हिस्से (जिधर गृहमंत्री का बंगला है ) पर भी कांच के टुकड़े बिखरे पड़े हैं. इस घटना के बाद आज पूरे दि




0 Comments